फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारत के लिए आसान नहीं होगा लक्ष्य का पीछा करना? मार्नस लाबुशेन ने पिच को लेकर अपनी राय

Sun, 29 Dec 2024 05:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

मैच के पांचवें दिन भारत लक्ष्य का पीछा करने उतरेगा और उसकी कोशिश नतीजा प्राप्त करने पर टिकी होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का कहना है कि भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
मार्नस लाबुशेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में नौ विकेट पर 228 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 333 रनों की हो गई है। मैच के पांचवें दिन भारत लक्ष्य का पीछा करने उतरेगा और उसकी कोशिश नतीजा प्राप्त करने पर टिकी होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का कहना है कि भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

लियोन-बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला 
भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट 173 रन पर गिरा दिए थे, उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 278 रनों की थी और लग रहा था कि भारत को आज ही दूसरी पारी शुरू करने का मौका मिल जाएगा। हालांकि, लियोन और स्कॉट बोलैंड की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर डाली। यह दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक गए और मेहमान टीम को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने 10वें विकेट के लिए अब तक 110 गेंद में 55 रन की साझेदारी कर ली है। लियोन 41 रन और बोलैंड 10 रन बनाकर नाबाद हैं। 

लाबुशेन ने पिच को लेकर कहा, मेरा मानना है की पहली पारी में पिच से कुछ मूवमेंट मिल रहा था। निश्चित रूप से पहले 40 से 50 ओवर तक रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ उछाल कम और असमान हो गई। इसलिए हमने देखा कि अधिकतर गेंद विकेट को निशाना बनाकर की गई। सीम मूवमेंट शायद पहले जैसा ही है लेकिन अब कम गेंद उछाल ले रही है और ऐसे में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

'टीम ने रणनीति पर अमल किया'
लाबुशेन ने यह नहीं बताया कि उनकी टीम कल सुबह मौजूदा स्कोर पर ही पारी समाप्त की घोषणा करेगी या नहीं, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि चौथे दिन उनकी टीम ने रणनीति पर अमल किया। उन्होंने कहा, मुझे बहुत खुशी हुई कि आप सोचते हैं कि मुझे यह पता है कि हमारी टीम पारी समाप्ति की घोषणा करेगी या नहीं। जाहिर तौर पर हमारे लिए एकदम सही परिणाम था। हमें लग रहा था कि हम गेंदबाजी करके उन पर दबाव बनाएंगे लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की और हमें 40–50 ओवर तक दबाव में रखा उसे देखते हुए पारी समाप्ति की घोषणा करने का हमारे पास विकल्प नहीं था। हम अभी जिस स्थिति में है उसके लिए निचले क्रम को बहुत अधिक श्रेय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें