फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट ड्रॉ, ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने बरकरार रखी एशेज

Mon, 22 Jul 2019 01:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इंग्लैंड के साथ ड्रॉ खेलकर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज अपने पास बरकरार रखी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच हुए इस एकमात्र एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट पर 420 रन बनाकर घोषित की। टीम के लिए एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा 116 रन बनाए, जबकि राचेल हैंस ने 87 और ओपनर हीली ने 58 रन बनाए।
विज्ञापन


कप्तान लैनिंग और मूनी ने भी अर्धशतक जड़े। लैनिंग ने 57 जबकि मूनी ने 51 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से ब्रंट, एक्लेस्टोन और मार्श ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 275 रन पर घोषित की।

इसके बाद अपनी दूसरी पारी शुरू करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 230 रन बनाए थे तभी मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप स्कोरर एलिस पैरी ही रहीं, जिन्होंने नाबाद 76 रन की पारी खेली। दोनों पारियों में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाली एलिस पैरी मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें