फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में कुलदीप-चहल के लिए कंगारुओं ने की है इस तरह की तैयारी 

Wed, 20 Sep 2017 04:02 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
ईडेन गार्डन
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वन डे कोलकाता के ईडन गार्डन में गुरुवार 21 सितंबर को खेला जाएगा। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन बारिश की आशंका के बीच मैच के आयोजन की तैयारी कर रहा है। बारिश की बाधा के बीच आयोजन की तैयारियों में थोड़ी बहुत बाधा आई है।  
विज्ञापन

 

कंगारू टीम कोलकाता में विशेष तैयारी कर रही है

Au
इधर टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और कलाई के स्पिनर यजुवेंद्र चहल की गेंदों पर रन बनाने के लिए कंगारू टीम कोलकाता में विशेष तैयारी कर रही है। चेन्नई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने केरल के चाइनामैन गेंदबाज केके जियास के साथ अभ्यास किया था। ताकि वह टीम इं‌डिया के इन दोनों स्पिनरों का सामना करते हुए रन बना सके। चेन्नई में तो कंगारू बल्लेबाज इन गेंदबाजों के आगे फ्लाप रहे लेकिन कोलकाता में वह इन दोनों के खिलाफ बड़ा स्कोर करना चाहते हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कोलकाता में बंगाल के दो चाइनामैन गेंदबाजों की मदद ली है। 
विज्ञापन

एरोन फिंच ने भी अभ्यास किया

aaron finch - फोटो : pti
कोलकाता में बारिश के बीच कंगारू टीम ने पंकज गुप्ता इंडोर स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। अभ्यास सत्र के दौरान सब अर्बन क्लब के रूपक गुहा और इंजीनियर्स क्लब के आशुतोष शीबराम नामक गेंदबाजों ने करीब डेढ़ घंटे तक कंगारू बल्‍ल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी की। चोट की वजह से चोटिल सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच चेन्नई में नहीं खेल पाए थे। लेकिन कोलकाता में फिंच ने भी प्रेक्टिस की। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें