फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश का दौरा टाला

Sat, 03 Oct 2015 05:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दशक बाद ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश दौरा फिर अधर में लटक गया जब सुरक्षा के मद्देनजर सीए ने अपनी टीम का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि अभ्यास मैच से शुरू होने वाले तय कार्यक्रम के हिसाब से नहीं हो पाया क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्रालय ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन

सदरलैंड ने कहा कि यह केवल पश्चिम नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया हितों को निशाने बनाने की साजिश हो सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पिछले सोमवार को स्वदेश से रवाना होना था लेकिन तब से यह मामला लटका हुआ था।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब अपनी घरेलू टीमों से खेलने के लिए रिलीज कर दिए गए हैं। सदरलैंड ने कहा कि भविष्य में दौरे के कार्यक्रम को लेकर वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें