फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले तैयारियों में जुटे रोहित शर्मा, पूर्व कोच अभिषेक नायर के साथ किया अभ्यास

Tue, 12 Aug 2025 08:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप के बाद भारतीय टीम अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले वनडे टीम के कप्तान रोहित ने अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-अभिषेक नायर - फोटो : rohit sharma (instagram-story)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया। इसकी तस्वीर हिटमैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की। बता दें कि, सितंबर में एशिया कप के बाद भारतीय टीम अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले वनडे टीम के कप्तान रोहित ने अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रोहित-कोहली के वनडे भविष्य को लेकर चल रही अटकलें
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है और अब इन दोनों बल्लेबाजों के वनडे भविष्य को लेकर अटकलें चल रही है। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इन दोनों को लेकर जल्दबाजी दिखाने के मूड में नहीं है। भारतीय क्रिकेट में इस बात की चर्चा है कि अक्तूबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक रोहित 40 और कोहली 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में क्या ये दोनों दिग्गज तब तक टिके रह पाएंगे? बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, जाहिर है कि अगर रोहित और कोहली के दिमाग में कोई बात होगी तो वे बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को बताएंगे जैसे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट दौरे से पहले किया था। भारतीय टीम के नजरिए से देखें तो अगला बड़ा टूर्नामेंट फरवरी में होने वाला टी20 विश्व कप और उससे जुड़ी तैयारियां हैं। फिलहाल ध्यान एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम भेजने पर होगा, उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध होंगे।

रोहित से पहले कोहली ने भी शुरू किया अभ्यास
कोहली अब लंदन में रहते हैं और उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें वो इंडोर नेट सत्र में अभ्यास करते हुए दिख रहे थे। इससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा आईपीएल के बाद छुट्टी पर इंग्लैंड में थे। हालांकि, अब वह मुंबई लौट आए हैं और अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें