फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvSA: पेन की ऑस्ट्रेलियाई टीम से छुट्टी, फिंच बनाए गए नए वनडे कप्तान

Sat, 27 Oct 2018 06:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी श्रृंखला से पहले आरोन फिंच को ऑस्ट्रेलिया का नया वन-डे कप्तान बनाया गया है जबकि टेस्ट कप्तान टिम पेन और उपकप्तान मिचेल मार्श की टीम से छुट्टी हो गई।
विज्ञापन


फिंच पहले ही टी-20 टीम के कप्तान हैं और अब वह पेन की जगह वन-डे टीम के भी कप्तान होंगे। पेन इंग्लैंड के खिलाफ जून में हुई वन-डे श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे जिसमें टीम को 5-0 से पराजय झेलनी पड़ी।

अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में खेली गई श्रृंखला में औसत प्रदर्शन के बावजूद शॉन मार्श टीम में हैं।
विज्ञापन


टीम: आरोन फिंच (कप्तान), शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, एश्टोन एगर, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, एडम जाम्पा । 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें