फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meg Lanning: ऑस्ट्रेलिया को CWG में स्वर्ण दिलाने वाली कप्तान ने चौंकाया, क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया

Wed, 10 Aug 2022 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

लेनिंग ने ब्रेक का एलान करते हुए कहा- कुछ वर्षों की व्यस्तता के बाद, मैंने खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला लिया है और क्रिकेट से कदम पीछे हटाने का फैसला लिया है। मैं सीए (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) और मेरी टीम के साथियों के समर्थन के लिए आभारी हूं। उम्मीद है कि इस दौरान मेरी निजता का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
मेग लेनिंग कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक दिलाने वाली कप्तान मेग लेनिंग ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला लिया है। उन्होंने इसके पीछे की वजह निजी कारणों को बताया है। मेग लेनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ समय में काफी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले ऑस्ट्रेलिया को 2020 टी20 वर्ल्ड कप और 2022 वनडे वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।
विज्ञापन


 

लेनिंग किसी भी प्रकार के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। इसमें 'द हंड्रेड' भी शामिल है। पिछले सीजन में लेनिंग ने द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेला था। ऑस्ट्रेलिया का डॉमेस्टिक सीज सितंबर में शुरू हो रहा है। वहीं, महिला बिग बैश की शुरुआत अक्तूबर में होगी। अब यह देखने वाली बात होगी कि लेनिंग इस टूर्नामेंट में वापसी करते हैं या नहीं। 

मेग लेनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को अगली सीरीज भारत के खिलाफ इस साल दिसंबर में खेलनी है। यह एक टी-20 सीरीज होगी, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी करेगा। इसके बाद अगले साल दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं का टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट खेला जाना है।

लेनिंग ने ब्रेक का एलान करते हुए कहा- कुछ वर्षों की व्यस्तता के बाद, मैंने खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला लिया है और क्रिकेट से कदम पीछे हटाने का फैसला लिया है। मैं सीए (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) और मेरी टीम के साथियों के समर्थन के लिए आभारी हूं। उम्मीद है कि इस दौरान मेरी निजता का सम्मान किया जाएगा।

मेग लेनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट की प्रमुख शॉन फ्लेगलर ने कहा- हमें मेग पर गर्व है। उन्हें ब्रेक की जरूरत है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनका समर्थन करना जारी रखेगा। पिछले एक दशक में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में उनका अविश्वसनीय योगदान रहा है। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से और टीम के हिस्से के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और युवा क्रिकेटरों के लिए एक रोल मॉडल रही हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा- हमारे खिलाड़ियों का कल्याण हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए मेग के साथ काम करना जारी रखेंगे और चाहेंगे कि उन्हें वह समर्थन और स्थान मिले जिसकी उन्हें जरूरत है। मेलबर्न स्टार्स के महाप्रबंधक ब्लेयर क्राउच ने कहा- हम क्रिकेट से ब्रेक लेने की मेग की इच्छा का पूरा समर्थन करते हैं।

मेग लेनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
लेनिंग ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2014 में 21 साल की उम्र में उन्हें कप्तान बनाया गया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 171 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है। इसमें से 135 मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत मिली। 2017 के बाद से लेनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने केवल पांच अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाए हैं।
विज्ञापन

लेनिंग ने अब तक छह टेस्ट मैचों में 31.36 की औसत से कुल 345 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम दो अर्धशतक हैं। वहीं, महिला एकदिवसीय मैचों में लेनिंग ने 53.13 की औसत से 4,463 रन बनाए हैं। इसमें 15 शतक और 19 अर्द्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 36.48 की औसत से 3,211 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम दो शतक और 15 अर्द्धशतक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें