फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, तीन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

Fri, 14 Aug 2020 12:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने 21 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैच की टी-20 और वन-डे सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में तीन नए चेहरों को मौका मिला है। रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप और डैनियल सैम्स इस टीम में नए चेहरे हैं। इन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने की अनुमति दी थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 अगस्त को इंग्लैंड पहुंचेगी और खिलाड़ियों को पांच दिन क्वारंटीन में रहना होगा। इस दौरान खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होगा, जिसमें नेगेटिव पाए जाने के बाद खिलाड़ियों को सीरीज खेलनी की अनुमति मिलेगी।

टीम की कमान एरोन फिंच के हाथों में है। स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशाने इस टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे। वहीं, गेंदबाजी की कमान मिशेल स्टार्क, एंड्रयू टाई और पैट कमिंस संभालेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, ECB ने जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन


इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, डैनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्मिथ, मिशेल स्टार्क मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें