फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा टेस्ट: पहले दिन बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 253 रन, नाथल लियोन ने लिए 5 विकेट

Mon, 04 Sep 2017 06:07 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : ESPN
विज्ञापन
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 6 विकेट खोकर 253 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन


पहले दिन स्टंप के समय बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहमान 62 रन पर और नासिर होसेन 19 रन पर खेल रहे हैं। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्‍लादेश की शुरुआत खराब रही। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने बांग्लादेश के चार विकेट लिए। यह चारो विकेट पगबाधा रहे। लियोन ने तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, इमरूल कयास और मोइनुल हक को पगबाधा आउट किया। शाकिब अल हसन को अगर ने आउट किया। लियोन ने शब्बीर रहमान को स्टंपिंग आउट किया। शब्बीर रहमान ने 66 रनों का योगदान दिया। शाकिब अल हसल ने 24 तथा सौम्या सरकार ने 33 रन बनाए। मोइनुल हक ने 31 रन बनाए। तमीम महज 9 रन ही बना सके। लियोन ने पांच विकेट लिए। 
विज्ञापन


बांग्लादेश को दूसरे दिन चिटगांव में मुशफिकुर रहमान से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। बांग्लादेश सीरीज का पहला टेस्ट जीतकर 1-0 से आगे है। दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें