फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG 3rd Test Day 1: बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम, 185 पर ढेर हुआ इंग्लैंड, कंगारुओं ने की सधी शुरुआत

Sun, 26 Dec 2021 03:29 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया ने नाम रहा। कंगारू टीम की खतरनाक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड टिक नहीं पाया और पूरी टीम 185 रनों पर ढेर हो गई। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन मेजबानों के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 65.1 ओवर में 185 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए। मार्कस हैरिस 20 और नाथन लियोन बगैर खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में अभी इंग्लैंड से 124 रन पीछे है और उसके नौ विकेट सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


बेहतरीन गेंदबाजी आगे नतमस्तक हुआ इंग्लैंड

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच को पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड समर्पण कर दिया। मेहमान टीम की तरफ से सिर्फ जो रूट 50 रन बना पाए। उनके अलावा सभी खिलाड़ियों ने निराश किया। स्कोरकार्ड पर नजर डाली जाते तो हसीब हमीद 0, जैक कॉली 12, डेविड मलान 14, बेन स्टोक्स 25, जॉनी बेयरस्टो 35, बटलर 2, वुड 6, ओली रॉबिनसन 22 और जैक लीच 13 रन बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से धांसू गेंदबाजी करते हुए पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट लिए। 

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के एक विेकेट पर 61 रन

बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 61 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और मार्कस हैरिस ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। वार्नर 38 रन बनाकर आउट हुए उन्हें जेम्स एंडरसन ने चलता किया। पहले दिन का खेल जब समाप्त हुआ तो इस समय हैरिस 20 और लियोन बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। कुल मिलाकर मेलबर्न टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें