फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ और वॉर्नर पाक के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं

Sat, 09 Mar 2019 12:56 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
warner and smith
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है। इन दोनों पर गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण लगाया गया प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो रहा है। यानी वे चौथे वनडे के लिए उपलब्ध थे। 

विज्ञापन


घायल तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी टीम से बाहर हैं, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा में दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा,'उनके  प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो जाएंगे। दोनों कोहनी के ऑपरेशन के बाद रिहैबिलिटेशन में हैं। उन्होंने इस बात पर रजामंदी जताई गई कि वे आईपीएल के जरिये वापसी करें । वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद और स्मिथ राजस्थान रायल्स के लिए खेलेंगे।' 

टीम : आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, नाथन कोल्टर नाइल, झाय रिचर्ड्सन, केन रिचर्ड्सन, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जंपा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें