फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ट की हैट्रिक पर भारी पड़े स्टार्क के 5 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रनों से हराया

Sun, 30 Jun 2019 02:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टार्क - फोटो : social media
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान में 37वां मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट की दो बड़ी टीमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 86 रनों से बाजी मारी।

विज्ञापन


मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 100 रन के भीतर ही अपने 5 प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।

हालांकि उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी की शतकीय साझेदारी की बदौलत टीम 50 ओवर में 243 रनों का सम्मानजनक स्कोर कर पाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ख्वाजा ने 129 गेंदों में 88 और कैरी ने 72 गेंदों में 71 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने हैट्रिक सहित 4 विकेट चटकाए वहीं फर्गुसन और नीशम को 2-2 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया के 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को पहला झटका 29 रन के स्कोर पर निकोलस के रूप में लगा, इसके बाद टीम में विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया और देखते-देखते पूरी टीम स्टार्क की तूफानी गेंदों के आगे टिक नहीं पाई और 43.4 ओवर में 157 रन से मैच हार गई।

न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर से 5 विकेट अपने नाम किया। स्टार्क ने 9.4 ओवर में 1 मैडेन के साथ 26 रन देते हुए 5 कीवी बल्लेबाजों का शिकार किया।
विज्ञापन


मैच के बाद 71 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें