फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट: माइक हसी का बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का सुझाव, इस बल्लेबाज को मध्य क्रम में भेजने कहा

Wed, 11 Nov 2026 03:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि टेस्ट टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होना चाहिए। हसी के मुताबिक विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को वापस मध्य क्रम में खेलने के लिए भेजना चाहिए।
विज्ञापन
स्मिथ और हेड - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी ने आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम में बड़े बदलाव का सुझाव दिया है। हसी चाहते हैं कि ट्रेविस हेड को वापस मध्य क्रम में भेजा जाए और स्टीव स्मिथ को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए प्रमोट किया जाए। यह चर्चा तब शुरू हुई जब चयनकर्ताओं के प्रमुख जॉर्ज बेली ने पुष्टि की है कि मार्नस लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ में नौ दिसंबर से शुरू होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

हसी ने सुझाया बल्लेबाजी क्रम 
लाबुशेन पिछले 17 महीनों में दूसरी बार टेस्ट टीम से बाहर हुए हैं। उधर, केप टाउन में गर्दन की चोट के कारण सीरीज का फैसला करने वाला मैच मिस करने वाले स्टीव स्मिथ की टीम में वापसी तय मानी जा रही है। माइक हसी ने अपनी पसंद का बल्लेबाजी क्रम सुझाया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या करेंगे। मेरे लिए मैं चाहूंगा कि ट्रेविस हेड वापस नीचे नंबर-5 पर आएं, स्टीव स्मिथ को नंबर-3 पर भेजा जाए, कैमरन ग्रीन नंबर-4 पर रहें, जोश इंग्लिस नंबर-6 पर हों और एलेक्स कैरी नंबर-7 पर खेलें।

हसी ने आगे कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से इसी तरह जाना चाहूंगा, मुझे लगता है कि यह खासकर एक बहुत मजबूत मध्य क्रम है। अब इसको लेकर कुछ सवाल होंगे। हमें बताया गया है कि स्टीव स्मिथ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन अगर यह मुझ पर होता, तो वह क्रम मुझे अच्छा लगता है और मुझे लगता है कि यह किसी ओपनर के टीम में आने का एक अवसर है।

इसके अलावा, हसी ने पिछली गर्मियों में नंबर-6 पर भेजे जाने के बाद एलेक्स कैरी को वापस नंबर-7 पर रखने का समर्थन किया। उन्होंने कहा, वह निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, यह कोई आसान भूमिका नहीं है और आपको अक्सर दूसरे नए गेंद का सामना करना पड़ता है। वह ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि वह लंबे समय तक विकेटकीपिंग करने के बाद आए हैं तो इससे उन्हें थोड़ी अतिरिक्त राहत मिलती है।
विज्ञापन

लाबुशेन के करियर पर क्या बोले?
दूसरी ओर, टेस्ट टीम से बाहर होने पर लाबुशेन ने कहा है कि उन्हें अपनी राष्ट्रीय टेस्ट टीम में वापसी को लेकर कोई संदेह नहीं है और उनका ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी का रास्ता खुद-ब-खुद तय हो जाएगा। इस पर माइक हसी का मानना है कि लाबुशेन का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म नहीं हुआ है और वह निश्चित रूप से राष्ट्रीय सेटअप में वापसी करेंगे। हसी ने कहा, मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से वापसी कर सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह जरूरी तौर पर कम समय में होगा। उन्हें बस क्वींसलैंड के लिए वापस जाकर क्रिकेट का आनंद लेना होगा और जब वह अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे हों, तो अपनी सर्वश्रेष्ठ मानसिक स्थिति को खोजना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें