फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने किया पाकिस्तान का क्लीन स्वीप, आखिरी वन-डे में 20 रन से हराया

Mon, 01 Apr 2019 10:33 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
khwaja and finch
विज्ञापन

कप्तान आरोन फिंच (53) समेत शॉन मार्श (61), ग्लेन मैक्सवेल (70) और उस्मान ख्वाजा (98) की शानदार अर्धशतकीय पारियो के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में पाकिस्तान का 5-0 स क्लीन स्वीप कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में चल रही वन-डे सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को 20 रन से मात दी। विश्व कप जाने से पहले कप्तान एरोन फिंच की टीम के लिए ये बड़ी सफलता है।

विज्ञापन


दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसका पीछा करते हुए पाक 7 विकेट पर सिर्फ 307 रन ही बना सकी।

प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे ख्वाजा ने 111 गेंदो पर 10 चौकों की मदद से 98 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मैक्सवेल को मिला। पाकिस्तान की ओर से उस्मान शिनवारी ने चार और जुनैद खान ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 50 ओवर में सात विकेट खोकर केवल 307 रन बना पाई। शीर्ष क्रम बल्लेबाज हैरिस सोहेल ने शानदार शतक जड़ा। सोहेल ने 129 गेंदो पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 130 रन बनाए। साथ ही शान मसूद और इमाद वसीम ने अर्धशतक जड़े।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेसन बेहरेन्डॉर्फ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं केन रिचर्डसन, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा को एक-एक सफलता मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें