फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aus vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी

Sat, 06 Nov 2021 11:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराने के बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की छोटी जीत के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी मैच में शानदार खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 157 रनों पर रोका और लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट गंवाकर 17वें ओवर में जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए और मिशेल मार्स ने भी 53 रनों के बेहतरीन पारी खेली। वहीं जोश हेजलवुड ने चार विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन


क्या है सेमीफाइनल का गणित
ऑस्ट्रेलिया ने अपना चौथा मैच जीतकर आठ अंक हासिल कर लिए हैं। वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं दक्षिण अफ्रीका पांच में से चार जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। इतने मैचों में इतनी ही जीत के साथ इंग्लैंड पहले पायदान पर है। इन तीनों टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इंग्लैंड का रन रेट +2.464 का है और ऑस्ट्रेलिया का रन रेट +1.216 का है। वहीं अफ्रीका रन रेट सिर्फ +0.739 का है। वहीं दूसरे ग्रुप की बात करें तो पाकिस्तान आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। अब अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के जीतने पर कीवी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं अफगानिस्तान के जीतने पर भारत सेमीफाइनल में जा सकता है।      

फॉर्म में लौटे वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके ओपनर डेविड वार्नर ने पिछले पांच मैचों में दूसरी बार टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली है। उन्होंने इस मैच में 56 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए। इस पारी में वार्नर ने नौ चौके और चार छक्के लगाए। उनकी इस पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया ने राहत की सांस ली होगी। कंगारू टीम को सेमीफाइनल में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उनके अलावा मिशेल मार्स ने 32 गेंदों में 53 रन बनाए। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फिर फ्लॉप
इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप रहे। कप्तान पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। अंत में रसेल ने सात गेंदों में 18 रन जरूर बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। लुईस और हेटमेयर को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड ने पहले ओवर में 20 रन खाने के बाद अच्छी वापसी की और चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज को धराशायी कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें