फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकवर्थ लुईस नियम से हारा वेस्टइंडीज

Sun, 23 Sep 2012 12:06 AM IST
कोलंबो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्डकप के ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 17 रन से जीत दे दी गई। वेस्टइंडीज के दिए 192 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की थी। हालांकि उसके सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 28 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन


दूसरे छोर से शेन वाटसन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की मैच रोके जाने तक वे 41 रन बनाकर नाबाद थे। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 9.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना पाई थी। शेन वाटसन को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दो विकेट लिए और नाबाद 41 रन बनाए।

वेस्टइंडीज ने बनाए 191 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने क्रिस गेल के 54 और सैमुअल्स के 50 रनों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने खुलकर शॉट खेला। 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से गेल 54 रन बनाकर शेन वाटसन की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हुए। गेल के अलावा मार्लन सैमुअल्स भी अर्धशतक लगाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें