फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों टीमों के ओपनरों ने ठोके शतक, बाजी कंगारुओं के नाम

Wed, 19 Nov 2014 05:41 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने ऐरोन फिंच के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों के कमाल के दम पर दक्षिण अफ्रीका से मिली पिछली हार का बदला ले लिया है।
विज्ञापन


कैनबरा में खेले गए 5 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 45वें ओवर में ही ऑल आउट करते हुए 73 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहला मैच भी मेजबान टीम ने जीता था, जबकि दूसरे मैच में अफ्रीकी टीम को जीत मिली थी।

इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 329 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम की ओर से ओपनर फिंच ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 127 गेंदों में 109 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।
विज्ञापन


फिंच के अलावा स्टीवन स्मिथ ने नाबाद 73 रन और डेविड वॉर्नर ने 53 रनों का योगदान दिया। अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने 2 विकेट झटके, जबकि वार्नेन फिलेंडर, फरहान बेहरुद्दीन और कप्तान एबी डीबिलियर्स को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन

अमला का शतक बेकार, 32 के अंदर आउट हुए 7 बल्‍लेबाज

मेजबान टीम से मिले 330 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम ने जबर्दस्त शुरुआत की। पहले विकेट के लिए हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक (47) ने 108 रनों की साझेदारी कर डाली।

अमला ने 102 रन बनाते हुए शानदार शतक ठोका लेकिन दूसरे छोर से टीम को कोई खास योगदान नहीं मिला। सिर्फ कप्‍तान डीबिलियर्स ने ही 52 रन बना सके।

तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क (4 विकेट) और जोश हैजलवुड (3 विकेट) ने बेहद संतुलित गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटक लिए और इस झटके से अफ्रीकी टीम कभी उबर ही नहीं सकी।

बीच में बल्‍लेबाजों ने धीमे अंदाज में रन बनाए जिससे उनके रिक्वायर्ड रन रेट काफी बढ़ गया जिस कारण अंत में गति तेज करने के चक्कर में बल्‍लेबाज आउट होते गए। अफ्रीका का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 224 रन था लेकिन 256 तक पहुंचते-पहुंचते पूरी टीम ऑल आउट हो गई, यानी अगले 7 विकेट महज 32 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें