फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvAUS: स्टार्क के सामने अफ्रीका 'सरेंडर', ऑस्ट्रेलिया की पहले टेस्ट में विशाल जीत

Mon, 05 Mar 2018 04:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्विंटन डी कॉक
विज्ञापन

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 118 रन के विशाल अंतर से मात दी। डरबन में खेले गए पहले टेस्ट के अंतिम दिन 417 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी पारी में 298 रन पर ऑलआउट हो गई। 

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 9 मार्च से पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। मिचेल स्टार्क को मैच में कुल 9 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 
दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को अपनी पारी 293/9 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मेजबान टीम अपने कल के स्कोर में सिर्फ 5 रन का इजाफा करके ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने क्विंटन डी कॉक (83) को LBW आउट करके प्रोटियाज पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने चार, जोश हेजलवुड ने तीन और पैट कमिंस एवं मिचेल मार्श ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की हार का प्रमुख कारण

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में एडेन मार्कराम ने शानदार शतक लगाया और क्विंटन डी कॉक ने उनका बखूबी साथ दिया, लेकिन प्रमुख बल्लेबाजों का इस टेस्ट में फ्लॉप होना मेजबानों की हार का बड़ा कारण रहा। गेंदबाजी में केशव महाराज ने मैच में 9 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में मिचेल मार्श ने 96 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अनुभवी डेविड वॉर्नर एवं स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतक लगाकर टीम को बढ़िया स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क के अलावा जोश हेज़लवुड और नाथन लायन ने भी प्रभावित किया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया: 351 एवं 227

दक्षिण अफ्रीका: 162 एवं 298 (क्विंटन डी कॉक 83, जोश हेज़लवुड 3/61)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें