फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने जीता एशेज 2019 का पहला मैच, इंग्लैंड को 251 रन के विशाल अंतर से रौंदा

Mon, 05 Aug 2019 09:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

परंपरागत प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2019 का पहला मैच अपने नाम किया। इस तरह कंगारू टीम ने सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली। एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में स्टीव स्मिथ (142) और मैथ्यू वेड (110) के शानदार शतकों के बूते ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 487 के स्कोर पर घोषित की।

विज्ञापन


इंग्लैंड के सामने 398 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में सोमवार को खेल के पांचवें और आखिरी दिन मेजबान इंग्लैंड 52.3 ओवर में महज 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। स्पिनर नाथन लियोन ने 6 तो पेसर पैट कमिंस ने 4 विकेट चटकाए।

बॉल टैम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले स्मिथ ने बल्ले से दोनों पारियों में कमाल करते हुए क्रमश: 144 और 142 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 284 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाए थे।
विज्ञापन


मैच के अंतिम दिन आज इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी बिना विकेट खोए 13 रन से आगे शुरू की और टीम दूसरे सेशन में ही 146 रन पर आउट होकर पवेलियन जा बैठी। क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक 37 रन बनाए और वे आखिरी विकेट के रूप में कमिंस के शिकार बने। इसके साथ ही कंगारू टीम ने 18 साल बाद एजबेस्टन के मैदान पर जीत हासिल की। उसे पिछली जीत 2001 में मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें