फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: फॉर्म में वापसी के बाद छलका स्टीव स्मिथ का दर्द, बोले - पिछले तीन साल करियर के लिए कठिन रहे

Sun, 15 Dec 2024 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

स्मिथ पिछले करीब डेढ़ साल से फॉर्म में वापसी करने के लिए तड़प रहे थे। हालांकि, उनका यह इंतजार भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खत्म हुआ। स्मिथ ने अपना पिछला टेस्ट शतक जून 2023 में जड़ा था, यानी 18 महीने बाद स्मिथ सैकड़ा लगाने में सफल रहे।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ फॉर्म में वापसी करके खुश हैं, लेकिन साथ ही उनका दर्द भी छलका है। स्मिथ का कहना है कि पिछले तीन साल उनके करियर के लिए काफी कठिन रहे क्योंकि वह कूकाबुरा की नई गेंद से सामांजस्य नहीं बैठा पा रहे थे। स्मिथ ने भारत के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 190 गेंदों पर 101 रन बनाए जो उनका पिछले 18 महीनों में पहला शतक है। 
विज्ञापन

कूकाबुरा ने 2020 में गेंद की सीम पर अतिरिक्त लैकर लगाना शुरू किया। लैकर किसी प्लास्टिक की परत जैसी होती है जो गेंद को सख्त बनाती है। इससे गेंद अधिक स्विंग होती है। स्मिथ पिछले करीब डेढ़ साल से फॉर्म में वापसी करने के लिए तड़प रहे थे। हालांकि, उनका यह इंतजार भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खत्म हुआ। स्मिथ ने अपना पिछला टेस्ट शतक जून 2023 में जड़ा था, यानी 18 महीने बाद स्मिथ सैकड़ा लगाने में सफल रहे। स्मिथ के बल्ले से 23 पारियों बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक निकला है।  

हेड को जमकर सराहा
स्मिथ ने कहा, हमारे शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया और सभी ने 50 गेंदें खेली। नई गेंद से दिक्कत हो रही थी, लेकिन शुरुआत में भाग्य ने साथ दिया और ट्रेविस हेड के साथ साझेदारी कर सका। उन्होंने चीजें आसान कर दी थी। स्कोरबोर्ड में तेजी से बदलाव हो रहा था। हेड को देखना शानदार था। हमारे बीच पहले भी कुछ साझेदारियां हुई है और उम्मीद है आगे भी होगी। शतक लगाकर खुश हूं। मैंने कुछ लोगों से कहा था कि बल्लेबाजी करना कठिन है, विशेषकर नई गेंद से। 

हेड के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी
पहले सत्र में तीन झटकों के बाद हेड और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। एक वक्त 75 रन पर तीन विकेट गंवा चुके ऑस्ट्रेलिया को ये दोनों मिलकर 300 के पार ले गए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी भी हुई। यह टेस्ट में दूसरी बार है जब दोनों ने भारत के खिलाफ 200 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी की है।
विज्ञापन

स्मिथ ने कहा, 2021 के बाद से जब से कूकाबुरा ने गेंद को बदला है तब से बल्लेबाजी निश्चित रूप से अधिक कठिन हो गई है। खासकर क्रीज पर आने वाले नए बल्लेबाज के लिए। पिच से अगर तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो तो यह परेशानी और बढ़ जाती है। मुझे लगता है कि विशेषकर पारी के पहले 35 ओवर सिम की मदद से मिलने वाली स्विंग के कारण बल्लेबाज के लिए परिस्थितियां बहुत चुनौतीपूर्ण होती है। मुझे लगता है कि इस दौरान गेंद सख्त रहती है।

उन्होंने कहा, आप एक बार जब उस अवधि को पार कर लेते हैं तो आपके पास हेड, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी जैसे कुछ आक्रामक बल्लेबाज हैं जो चीजों को आसान कर सकते हैं। इसलिए, पिछले तीन साल शायद मेरे करियर में सबसे कठिन रहे हैं। यह गेंद को मिलने वाली अतिरिक्त स्विंग के कारण हुआ है। आप देख सकते हैं कि किस तरह से स्कोर में भी कमी आई है। आप जानते हैं, गेंदबाजी औसत में कमी आई है, बल्लेबाजी औसत में कमी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें