ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान किसी एक टेस्ट पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रेनशॉ ने तब क्रीज पर कदम रखा जब ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में था। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों (आठ से 11 नंबर) के साथ बल्लेबाजी करते हुए 397 गेंदों पर 190 रन की अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए।
कोहली ने 2016 में बनाया था रिकॉर्ड
भारतीय स्टार कोहली ने 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की अपनी पारी के दौरान 171 रन निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए बनाए थे जो कि एक रिकॉर्ड था।
9.5 साल बाद रेनशॉ ने जड़ा टेस्ट शतक
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। रेनेशॉ के लिए यह पारी खास रही, क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने दूसरे शतक के लिए करीब साढ़े नौ साल इंतजार किया। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 184 रन बनाए थे। रेनशॉ ने दूसरे दिन सुबह के सत्र में 204 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा शतक था। इससे पहले 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 184 रन बनाने के बाद उन्हें अगले शतक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। रेनशॉ ने नवंबर 2016 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। 2017 में सात टेस्ट खेलने के बाद उन्हें सीमित मौके मिले। 2023 में वापसी के दौरान भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। इसके बाद अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में लौटे, जहां वह सिर्फ आठ रन बना सके।