फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ZIM: आठ साल में पहली बार जिम्बाब्वे का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, विश्व कप से पहले खेलेगी वनडे सीरीज

Thu, 02 Apr 2026 06:57 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। टीम इसकी तैयारियों के लिए इस साल सितंबर में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे क्रिकेट इस साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगी। इस दौरान तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। यह एक आठ साल में ऑस्ट्रेलिया का इस देश का पहला वनडे दौरा होगा। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद 18 सितंबर को दूसरे मैच का आयोजन होगा। सीरीज का अंतिम मैच 20 सितंबर को आयोजित होगा। सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन

विश्व कप की तैयारी के लिए अहम होगा दौरा
यह सीरीज आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी को लेकर जिम्बाब्वे के लिए एक अहम हिस्सा है, जिसकी सह-मेजबानी जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर करेगा। जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी के मुताबिक, यह दौरा टीम के लिए एक अहम मोड़ पर आया है। उन्होंने कहा, हम ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे में फिर से स्वागत करके बहुत खुश हैं। उम्मीद है कि यह एक बेहद कड़े मुकाबले वाली वनडे सीरीज होगी। इस स्तर के मैच एक टीम के तौर पर हमारे लिए बहुत जरूरी हैं।

उन्होंने कहा, आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 नजदीक है। ऐसे में यह दौरा हमें दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी करने का एक अनमोल मौका देता है। यह हमारे फैंस के लिए भी अपने घर पर शीर्ष स्तर का इंटरनेशनल क्रिकेट देखने का एक शानदार मौका है। हम हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपने फैंस के जोरदार समर्थन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2014 में त्रिकोणीय सीरीज खेलने गई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम
पिछली बार अगस्त/सितंबर 2014 में जब ये दोनों टीमें इस फॉर्मेट के लिए जिम्बाब्वे की धरती पर आमने-सामने हुई थीं, तो वह त्रिकोणीय सीरीज थी। इन दोनों टीमों के साथ दक्षिण अफ्रीका भी शामिल था। जिम्बाब्वे ने हाल के दिनों में लगातार ऑस्ट्रेलियाई टीमों के लिए मुश्किल खड़ी की है। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम को इस साल फरवरी में टी20 विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के हाथों 23 रनों की हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें शर्मनाक तरीके से ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की 50 ओवर की टीम को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। सितंबर 2022 में टाउन्सविले में उन्हें तीन विकेट से हार मिली थी। हालांकि यह उस सीरीज का आखिरी मैच था जिसे मेजबान टीम ने 2-1 से जीता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें