फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, 15 सदस्यीय दल में मिचेल मार्श और पुकोवस्की को नहीं मिली जगह

Wed, 17 Nov 2021 05:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड के साथ होने वाली एशेज टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
एशेज अर्न - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब जीतने के साथ ही एशेज की तैयारियों में लग गई है। चिर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर से टिम पेन के हाथों में होगी। वहीं उस्मान ख्वाजा की टीम में वापसी हुई है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 टेस्ट खेलने वाले ख्वाजा को 2019 एशेज के दौरान टीम से बाहर कर दिया गया था और उसके बाद से उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था। लेकिन उन्होंने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में लगातार दो शतक जड़कर अपनी दावेदारी मजबूत की और अब टीम में शामिल हो गए। 

टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी माइकल नेसर और झाय रिचर्डसन को शुरू के दो टेस्ट मैच के लिए बैक अप तेज गेंदबाज के तौर पर 15 सदस्यीय दल का हिस्सा बनाया गया है। अनकैप्ड लेग स्पिनर मिचेल स्वेप्सन को रिज़र्व स्पिनर के तौर पर स्क्वॉड में जगह मिली है।   
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता जॉर्ज बैली के मुताबिक, सीरीज में डेविड वॉर्नर के साथ मार्कस हैरिस पारी की शुरुआत करेंगे। टीम में युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की और टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे मिचेल मार्श को जगह नहीं मिली है।  

एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच आठ दिसंबर से ब्रिस्बेन और दूसरा पिंक बॉल टेस्ट 16 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। 

ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड: 
टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोेस हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नॉथन लियोन, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें