पाकिस्तान सुपर लीग को करारा झटका देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने लाहौर में 26 मार्च से होने वाले इस टी-20 टूर्नामेंट के लिए अपने अनुबंधित खिलाड़ियों को एनओसी नहीं देने का फैसला किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ तौर पर कहा है कि सुरक्षा हालात को देखते हुए वे अपने अनुबंधित खिलाड़ियों को पाकिस्तान नहीं भेजेगा।
ऑस्ट्रेलिया ने 1998 के बाद से पाकिस्तान दौरा नहीं किया है। उसने आखिरी बार तब पाकिस्तान दौरा किया था जब मार्क टेलर कप्तान थे लेकिन 2002 में सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। इस बीच क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने खिलाड़ियों को पीएसएल में भाग लेने के लिए एनओसी देने से मना कर दिया है।