फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, मिचेल मार्श का भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल

Fri, 02 Dec 2022 11:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

मार्श को बाएं टखने में बार-बार दर्द होता है। लगातार दर्द के कारण वह घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप के दौरान परेशानी में थे। मार्श को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया।
विज्ञापन
मिचेल मार्श - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श का भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल है। उन्होंने टखने में चोट के बाद सर्जरी करायाहै। सर्जरी के बाद वह कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं के चेयरमैन जॉर्ज बेली ने कहा कि उन्हें मार्च में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनके फिट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बेली ने अपने बयान में कहा, "मिचेल हमारी टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं और हम उनका समर्थन करेंगे। हमें उम्मीद है कि वह मार्च में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। सर्जरी के बाद मार्श को वापसी के लिए अपनी क्षमताओं को बेहतरीन मौका मिलेगा। वह अगले साल होने वाले कई बड़ी सीरीज के लिए हमारी योजनाओं में हैं।"

मार्श को बाएं टखने में बार-बार दर्द होता है। लगातार दर्द के कारण वह घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप के दौरान परेशानी में थे। मार्श को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। वह जुलाई में श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गए थे। हालांकि, उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन


मार्श 2019 में एशेज सीरीज के बाद से टेस्ट मैच में नहीं उतरे हैं। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में अहम भूमिका निभा सकते थे। मार्श के हटने से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। मार्श से पहले उनके साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भी कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। वह एक पार्टी के दौरान चोटिल हो गए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए फरवरी-मार्च में भारत के दौरे पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें