फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs AUS: एशिया में अपने न्यूनतम वनडे स्कोर पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम, श्रीलंका ने 174 रनों से हराया

Fri, 14 Feb 2025 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

वनडे विश्व कप की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया एशिया में अपने न्यूनतम वनडे स्कोर पर सिमट गई। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों को जोरदार झटका लगा है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उसे 0-2 की हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को हराया था, लेकिन मेजबान टीम ने वनडे प्रारूप में वापसी की। श्रीलंका ने 50 ओवरों में चार विकेट पर 281 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी सात विकेट 28 रन के भीतर गंवा दिए और पूरी टीम 25वें ओवर में 107 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 40 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा
वनडे विश्व कप की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया एशिया में अपने न्यूनतम वनडे स्कोर पर सिमट गई। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों को जोरदार झटका लगा है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का एशियाई धरती पर वनडे में न्यूनतम स्कोर 1985 में भारत के खिलाफ शारजाह में 139 रन पर ऑलआउट होना था। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी, लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों के सामने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने घुटने टेक दिए और उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। 

श्रीलंका के खिलाफ दूसरा न्यूनतम स्कोर
ऑस्ट्रेलिया का यह स्कोर श्रीलंका के खिलाफ उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2013 में पूरी टीम 74 रन पर आउट हो गई थी। श्रीलंका की ओर से डुनिथ वेलालागे ने चार विकेट लिए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी सात विकेट 28 रन के भीतर गंवा दिए जो उसकी इस हार का बड़ा कारण बना। कप्तान स्टीव स्मिथ और जोश इंगलिस ने 46 रन की साझेदारी की, लेकिन इंगलिस (22) को वेलालागे ने बोल्ड कर दिया। ग्लेन मैक्सवेल एक ही रन बना सके और वेलालागे का शिकार हुए। स्मिथ ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जिन्हें लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा। वेलालागे के अलावा फर्नांडो और हसरंगा को तीन-तीन विकेट मिले।
विज्ञापन

कुसल मेंडिस ने जड़ा शतक
इससे पहले, श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने पांचवां शतक लगाया जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। श्रीलंका के लिए मेंडिस ने 101 और असालांका ने नाबाद 78 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का ने 51 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें