क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के आखिर में भारत दौरे में आने वाली ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम का ऐलान कर दिया है। टेस्ट टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल मार्श को सौंपी गई है जबकि ट्रैविस हेड वनडे टीम की अगुवाई करेंगे। मार्श को भविष्य का टेस्ट कप्तान माना जा रहा है। वह 14 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें एलेक्स केरी, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान ख्वाजा, जोएल पेरिस, मैथ्यू रेनशॉ और क्रिस ट्रेमेन जैसे खिलाड़ी हैं।
यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों के मद्देनजर अहम है। ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम ट्राई सीरीज में भी हिस्सा लेगी, जिसमें भारत 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' टीमें भी होंगी। यह सीरीज अगस्त में विजयवाड़ा में खेली जाएगी जबकि इसके बाद सितंबर में चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया ए टीम (चार दिवसीय मैचों के लिए): मिशेल मार्श (कप्तान), एलेक्स केरी (उप कप्तान), एश्टन एगर, ब्रेंडन डॉगेट, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान खवाजा, माइकल नेसर, जोएल पेरिस, कुर्टिस पैटरसन, मैथ्यू रेनशॉ, मिच स्वेपसन, क्रिस ट्रेमेन।
ऑस्ट्रेलिया ए वनडे टीम: ट्रेविस हेड (कप्तान), एलेक्स केरी (उप कप्तान), एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान खवाजा, मार्नस लैबसचगेन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, झाये रिचर्डसन, डार्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मिच स्वेपसन, क्रिस ट्रेमेन, जैक वाइल्डर्मथ।