austin waugh and thando nthini
- फोटो : File
अगले महीने 13 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ और साउथ अफ्रीका दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी के बेटे थांडो एंटिनी अपने-अपने देश की टीम की ओर से जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं।
अस्टिन का नाम तब दुनिया के सामने आया था जब उन्होंने पिछले साल अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में 122 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, थांडो एंटिनी का कमाल साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के वेस्टइंडीज दौरे के पहले मैच में देखने को मिला था। थांडो ने अपने पहले ही मैच में 56 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
ऑस्टिन को लेकर एक रोचक बात यह सामने आ रही है कि वो अपनी तुलना टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से करते हैं, हालांकि उनके पसंदीदा खिलाड़ी दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई ओपन फिल ह्यूज हैं। ऑट्रिन ने बताया कि वो न्यूजीलैंड में होने वाले अंडर-19 विश्व कप में अपना बेस्ट करना चाहते हैं।
ऑस्टिन ने कहा कि वो अपना नाम विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच में स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस खेल के तीनों प्रारूप पसंद हैं।
ये भी पढ़ेंः तेंदुलकर-विराट के रास्ते पर चले पृथ्वी शॉ, इस कंपनी के साथ किया नया करार
वहीं, मखाया एंटिनी के बेटे थांडो एंटिनी का कहना है कि मेरा नजरिया टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तरह है। हालांकि थांडो विराट से बिलकुल अलग हैं, क्योंकि वो बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज हैं।
थांडो अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानते हैं और उन्हीं की तरह साउथ अफ्रीका के लिए खेलना चाहते हैं।