फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद की पिच देखकर कंफ्यूज हुए कंगारू

Thu, 28 Feb 2013 05:17 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सीरीज के पहले टेस्ट में 8 विकेट की करारी हार झेल चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम हैदराबाद की पिच देखकर कंफ्यूज हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट निर्णय नहीं ले पा रही है कि हैदराबाद टेस्ट में वे स्पिन गेंदबाजों पर दांव लगाएं या फिर से तेज गेंदबाजों पर विश्वास जताएं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के ऑलरांउडर शेन वाटसन ने अभ्यास के बाद कहा कि वे हैदराबाद की पिच से काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि यहां कि पिच चेन्नई से काफी अलग है। वाटसन ने कहा, 'मैंने यहां कई वनडे और टी20 मैच खेले हैं। यह काफी अच्छी पिच है और इस पर उछाल भी है। लेकिन स्पिनरों के लिए यह पिच भी काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।'

वाटसन ने कहा कि उन्होंने कहा कि हैदराबाद टेस्ट में एक बार फिर स्पिनर कमाल कर सकते हैं। यहां कि पिच फिरकी गेंदबाजों को काफी मदद करेगी।

वाटसन ने कहा कि दूसरे टेस्ट से पूर्व यह निर्णय करना अहम होगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में पहले की तरह एक स्पिनर को उतारा जाए या जेवियर डोहार्टी को भी दूसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया जाए। पहले टेस्ट में मिली हार का मंथन कर रही मेहमान टीम में मिशेल जॉनसन को चुने जाने के साथ ही चेन्नई में कोई खास कमाल नहीं कर पाए पीटर सिडल और मिशेल स्टॉर्क को लेकर भी कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में 2-6 मार्च के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें