फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज ने बनाया न्यूनतम स्कोर, एडिलेड में 419 रन से जीती स्टीव स्मिथ की टीम

Sun, 11 Dec 2022 12:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 497 रन का लक्ष्य मिला। उसकी टीम दूसरी पारी में 77 रनों पर सिमट गई। यह ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट में उसका न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 1952 में उसने सिडनी में 78 रन बनाए थे।
विज्ञापन
जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। उसने एडिलेड में खेले गए दूसरे को 419 रनों से जीत लिया। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर रनों के हिसाब से यह सबसे जीत है। उसने 1969 के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तब कंगारू टीम 382 रनों से जीती थी। पर्थ में पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया 164 रन से जीता था।
विज्ञापन


नियमित कप्तान पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ने इस मैच में कप्तानी की। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सात विकेट पर 511 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 214 रन ही बना सकी। इस तरह कंगारू टीम को पहली पारी में 297 रन की बढ़त हासिल हुई। 

दूसरी पारी में 77 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज की टीम
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 199 रन बनाए। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 497 रन का लक्ष्य मिला। उसकी टीम दूसरी पारी में 77 रनों पर सिमट गई। यह ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट में उसका न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 1952 में उसने सिडनी में 78 रन बनाए थे।
विज्ञापन


स्टार्क, नेसर और बोलैंड की तिकड़ी ने बरपाया कहर
मिचेल स्टार्क, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने दूसरी पारी में कहर बरपा दिया। इन तीनों ने वेस्टइंडीज की टीम को लगातार झटके दिए। स्टार्क, नेसर और बोलैंड को तीन-तीन सफलता मिली। वेस्टइंडीज के लिए पांच खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। तेजनारायण चंद्रपॉल ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता
विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा ने 15, रोस्टन चेज ने 13, डेवोन थॉमस ने 12 और जेसन होल्डर ने 11 रन की पारी खेली। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट और अल्जारी जोसेफ तीन-तीन रन ही बना सके। शामराह ब्रूक्स, जर्मेन ब्लैकवुड और मार्किनो मिंडले खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें