फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SA ODI: दक्षिण अफ्रीका के स्टार पेसर रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, यहां जानें वजह

Tue, 19 Aug 2025 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केर्न्स (ऑस्ट्रेलिया)

सार

पिछले सप्ताह टी-20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले केवेना मफाका को रबाडा की जगह टीम में शामिल किया गया, लेकिन पहले वनडे के लिए उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन
कगिसो रबाडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तब करारा झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा टखने की चोट के कारण बाहर हो गए। 30 वर्षीय रबाडा का सोमवार को स्कैन हुआ जिसमें उनके दाहिने टखने में सूजन की पुष्टि हुई। रबाडा ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ रहेंगे और रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह टी-20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले केवेना मफाका को रबाडा की जगह टीम में शामिल किया गया, लेकिन पहले वनडे के लिए उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज का पहला मैच केर्न्स में खेला जा रहा है, जबकि बाकी दो मैच मैके में खेले जाएंगे।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया था। डार्विन में पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, डार्विन में ही दूसरे टी20 को दक्षिण अफ्रीका ने 53 रन से अपने नाम किया था। फिर तीसरा टी20 ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीता था।
विज्ञापन


वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें-

ऑस्ट्रेलिया:
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, एडम जैम्पा।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, टोनी डी जोर्जी, एडेन मार्करम, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें