फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SA 3rd ODI: द.अफ्रीका की वनडे में सबसे बड़ी हार, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा मुकाबला 276 रन से जीता, रिकॉर्ड्स

Sun, 24 Aug 2025 04:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकाय

सार

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 431 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 24.5 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
कैमरन ग्रीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 276 रनों से हरा दिया। रविवार को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला मकाय में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 431 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 24.5 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया था।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार
तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 276 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। यह हार दक्षिण अफ्रीका के वनडे इतिहास की सबसे बड़ी रन अंतर से हार साबित हुई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 2023 में ईडन गार्डन्स में 243 रन से हराया था। वहीं, इस रिकॉर्ड जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीतों की सूची में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार (रनों से)

अंतर (रनों से) विपक्षी टीम साल
276 ऑस्ट्रेलिया 2025
243 भारत 2023
182 पाकिस्तान 2002
180 श्रीलंका 2013

ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 276 रन से जीता, जो कि वनडे में उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को दिल्ली में 309 रन से हराया था। 

ऑस्ट्रेलिया की वनडे में सबसे बड़ी जीत (रनों से) 

अंतर (रनों से) विपक्षी टीम साल
309 नीदरलैंड 2023
276 दक्षिण अफ्रीका 2025
275 अफ़गानिस्तान 2015
256 नामीबिया 2003

ऑस्ट्रेलिया को हराना हमेशा से ही मुश्किल माना जाता है, लेकिन कुछ टीमों ने द्विपक्षीय वनडे सीरीज (सीरीज में कम से कम तीन मैच हुए हों) में कंगारुओं पर दबदबा बनाया है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका सबसे आगे है, जिसने 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में से नौ बार जीत हासिल की है। इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत ने भी 14 सीरीज में से छह बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने वाली टीम (3 या उससे अधिक मैचों की सीरीज)

सीरीज जीत टीम कुल सीरीज (3+ मैच)
9 दक्षिण अफ्रीका 15
8 इंग्लैंड 21
6 भारत 14
4 श्रीलंका 8
4 पाकिस्तान 11
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जबरदस्त दबदबा बनाया है। दोनों के बीच पिछली पांच द्विपक्षीय सीरीज में हर बार जीत दक्षिण अफ्रीका के हिस्से आई है। 2016 में उन्होंने 5-0 से क्लीन स्वीप किया, फिर 2018 में 2-1 और 2020 में 3-0 से सीरीज अपने नाम की। इसके बाद 2023 में एक कड़ी टक्कर वाली सीरीज 3-2 से जीत ली और अब 2025 की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। यह दर्शाता है कि पिछले करीब एक दशक से प्रोटियाज ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज स्तर पर पूरी तरह हावी रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: पिछली पांच वनडे सीरीज के नतीजे

साल नतीजा विजेता टीम
2016 5-0 दक्षिण अफ्रीका
2018 2-1 दक्षिण अफ्रीका
2020 3-0 दक्षिण अफ्रीका
2023 3-2 दक्षिण अफ्रीका
2025 2-1 दक्षिण अफ्रीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें