फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे सीरीज खत्म, आज से टी-20 का रोमांच शुरू, यहां देखें मैच का वक्त और पूरा शेड्यूल

Fri, 04 Dec 2020 12:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने भले ही तीन मैच की वन-डे सीरीज गंवा दी, लेकिन कैनबरा में खेले गए आखिरी मैच में जीत हासिल कर इज्जत भी बचा ली। 50 ओवर के मुकाबलों के बाद अब क्रिकेट के सबसे रोमांचक प्रारूप की बारी है। इस सीरीज में भी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे फिर टेस्ट सीरीज की बारी आएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

विराट कोहली की अगुआई में सीरीज का शुरुआती मुकाबला कैनबरा में 4 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच सिडनी में 6 और 8 दिसंबर को आयोजित होगा। दिलचस्प है कि वन-डे सीरीज के तीन मुकाबले भी इन्हीं जगहों पर खेले गए थे अब टी-20 सीरीज की मेजबानी भी यहीं दो शहर करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक, टी-20 मैच शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होंगे, लेकिन भारतीय समय के मुताबिक 1 बजकर 40 मिनट उसका प्रसारण होगा।




 
  • 04 दिसंबर: कैनबरा में पहला टी-20 (दोपहर 1:40)
  • 06 दिसंबर: सिडनी में दूसरा टी-20 (दोपहर 1:40)
  • 08 दिसंबर: सिडनी में तीसरा टी-20 (दोपहर 1:40)
सारे मैच भारतीय समयानुसार
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

भारतीय टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और टी नटराजन

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मोजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, एंड्र्यू टाई, मैथ्यू वेड, एडम जंपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें