फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के जीतते ही लिखा जाएगा नया इतिहास, टूट जाएगा सिडनी में 118 साल पुराना रिकॉर्ड

Mon, 11 Jan 2021 06:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और जीत की प्रबल दावेदार है। हालांकि भारतीय टीम को वह किसी भी तरह से हल्के में नहीं लेना चाहेगी। मैच के आखिरी दिन अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को जहां आठ विकेट की दरकार होगी तो वहीं भारतीय टीम को 309 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन


इन सबके बीच आइए एक नजर डालते हैं सिडनी में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के रिकॉर्ड पर। बात करें मैदान में इतिहास की तो सिडनी में किसी मेहमान टीम ने कभी भी 200+ का लक्ष्य हासिल नहीं किया है। 1903 में इंग्लैंड ने 194/5 बनाकर ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

वहीं बात करें एससीजी पर सबसे सफल रन चेज की तो वह 288 रन का है, जिसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में हासिल किया था और मैच 8 विकेट से इस मुकाबले को जीता था
विज्ञापन


बात करें भारत के लिहाज से तो उसने साल 2003 में एडिलेड के मैदान में 233 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था। इसके अलावा भारत के ऑस्ट्रेलिया में चौथी पारी के स्कोर की बात की जाए तो 1978 में उसने एडिलेड के मैदान में 445 रन बनाए थे, जिसमें उसे हार मिली थी। वहीं सिडनी के मैदान की बात करें तो यहां भारतीय टीम ने 2015 में सात विकेट पर 252 रन बनाए थे और मैच ड्रा पर खत्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें