फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों का बजा डंका, किसी ने की अंगद से तुलना तो किसी को याद आए द्रविड़

Mon, 11 Jan 2021 02:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खत्म हुआ टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए यादगार बन गया। कठिन परिस्थितियों में कई चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह से टीम इंडिया ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन जिस तरीके से टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की और जीत को ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनकर मैच ड्रॉ करवाने में सफल रहे, उसे देखकर हर कोई गदगद है अपने-अपने अंदाज में टीम इंडिया को बधाइयां दे रहा है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं कुछ प्रतिक्रियायों पर।

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ को जन्मदिन का शानदार तोहफा

आईसीसी ने हनुमा विहारी और राहुल द्रविड़ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि राहुल द्रविड़ के लिए जन्मदिन का शानदार उपहार। भारत द्वारा आज प्रतिरोध, लड़ाई और धैर्य का एक असाधारण प्रदर्शन।
 

पंत, पुजारा और अश्विन की अहमियत

बीसीसीआई प्रमुख और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ट्वीट कर टीम को शाबाशी दी और साथ ही सीरीज जीतने के लिए भी कहा। गांगुली ने लिखा, 'उम्मीद है कि सभी पुजारा, पंत और अश्विन की अहमियत समझ आ गई होगी। टेस्ट क्रिकेट में एक क्वॉलिटी गेंदबाजी के सामने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना सिर्फ बाउंड्री के बाहर मारना नहीं होता है। करीब 400 टेस्ट विकेट यूंही नहीं मिलते हैं. बहुत अच्छा खेला भारत। सीरीज जीतना का समय है।'
 


बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर टीम इंडिया को उसके खेल के लिए बधाई दी। शाह ने कहा कि टीम इंडिया पर गर्व है। उन्होंने विशेषतौर पर अश्विन, पुजारा, विहारी और पंत की सराहना की।
 

दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी कि टीम इंडिया पर गर्व है। उन्होंने भी अश्विन, पंत, पुजारा और विहारी को विशेष रूप से बधाई दी। सचिन ने पूछा कि अंदाजा लगाइए किस ड्रेसिंग रूम का हौसला बढ़ा होगा।
 

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'टीम इंडिया ने क्या शानदार प्रदर्शन किया। उकसावे, चोटें और स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जबरदस्त पलटवार। शानदार'
 

मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'यह ड्रॉ नहीं जीत है। टीम इंडिया ने जिस तरह से चुनौतियों के खिलाफ एक दीवार का निर्माण किया वह काबिलेतारीफ है। लाजवाब'
 
 
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें