फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच से पहले सीधे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे अश्विन, काम आया पत्नी का टोटका!

Mon, 11 Jan 2021 03:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन और उनकी पत्नी प्रीति - फोटो : Social Media
विज्ञापन

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए अभी तक मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरा गेंदबाजी के लिहाज से शानदार रहा था। लेकिन जिस तरह से उन्होंने सिडनी टेस्ट में बल्लेबाजी से प्रदर्शन किया, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद की जाएगी। तीसरे टेस्ट की दो पारियों में मिलाकर 49 ओवर की गेंदबाजी करने वाले अश्विन ने आखिरी दिन मैच ड्रॉ होने तक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 128 गेंदें खेली। 

विज्ञापन


34 वर्षीय गेंदबाजी ऑलराउंडर अश्विन ने टीम के जरूरत के हिसाब से हमेशा खुद को बदला और हर मौके पर टीम के साथ खड़े नजर आए। सोमवार को भी शीर्ष के बल्लेबाजों के आउट होने के बाद उन्होंने विहारी के साथ भारतीय पारी को संभाला और अंत तक क्रीज पर टिके रहे। 

अश्विन की पारी को हर किसी ने सराहा, वहीं उनकी पत्नी प्रीति अश्विन खुद उनकी पूरी बल्लेबाजी देखती रहीं और लगातार ट्वीट भी करती रहीं। इसी दौरान कई बार प्रीति भावुक भी हुईं तो कई बार उन्होंने हंसी-मजाक भी किया। प्रीति ने इसी दौरान एक ऐसा ट्वीट भी किया जिसे पढ़कर हर कोई अश्विन को सलाम करने लगा। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'वह आदमी पीठ में खिंचाव और भयंकर दर्द के साथ बिस्तर पर गया। वह जब सुबह उठा तब सीधा नहीं खड़ा हो पा रहा था। अपने जूते के फीते भी नहीं बांध पा रहा था। मैं हैरान हूं कि अश्विन ने आज खुद को कैसे संभाला।



मैच के बाद अश्विन ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'आंसू आ रहे हैं. इन सबके बीच हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।'



इसके अलावा प्रीति का एक मजेदार ट्वीट भी खूब वायरल हुआ. उन्होंने लिखा, 'कोई नहीं हिलेगा। मैं अपने दो बच्चों के साथ पिछले एक घंटे से एक ही जगह पर बैठी हूं।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें