फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: फिंच की वापसी, आखिरी टी-20 में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी दोनों टीमें

Tue, 08 Dec 2020 01:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में शुरू हो चुका है। सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। भारतीय गेंदबाज कंगारुओं का सूपड़ा साफ करने मैदान पर उतर चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ दोनों टीम उतरी है।

विज्ञापन
Trending Videos

टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं

टीम इंडिया में कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम इंडिया इस टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह से भारी रही है। ऑस्ट्रेलिया को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भी मात दी तो लक्ष्य का पीछा करते हुए भी हराया है। ऐसे में भारत का पलड़ा कुछ भारी माना जा रहा है।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेन्द्र चहल, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन, दीपक चाहर।
विज्ञापन

कप्तान फिंच की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

पिछले मैच से बाहर रहने वाले कप्तान आरोन फिंच फिट होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं, उनकी जगह ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बनाई, वह आज का मैच नहीं खेल रहे।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मोजेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जंपा, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, माइकल स्वैपसन, एंड्रयू टाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें