फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा! इन भद्दी गालियों से मोहम्मद सिराज को किया गया था अपमानित

Sun, 10 Jan 2021 04:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कुछ दर्शकों ने सारी हदें पार कर दी। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक मैदान में मौजूद कुछ दर्शकों ने तब फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहने के साथ ही बिग मंकी और ब्राउन डॉग कहा।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज द्वारा दर्शकों की तरफ से नस्लीय दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को एक बार फिर से इसी तरह की घटना मैदान में देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन सिडनी में मौजूद दर्शकों ने सिराज को अपशब्द कहे और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

कब हुई घटना?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter
मैच के चौथे दिन चायकाल से पहले 86वें ओवर समाप्ति के बाद मैदान में सब कुछ सामान्य नजर नहीं आया। गेंदबाजी करने के बाद दोबारा फिल्डिंग करने गए सिराज को फिर नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। 


 
 

पुलिस ने उत्पाती दर्शकों को किया बाहर

एससीजी से दर्शकों को हटाता सुरक्षाकर्मी - फोटो : Social Media
सिराज ने चौथे दिन इस मामले को तुरंत फिल्ड अंपायरों के साथ साझा किया। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान 10 मिनट तक खेल भी रुका रहा, इसके बाद सुरक्षाकर्मी दर्शक दीर्घा में गए और अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को ढूंढने लगे और फिर दर्शकों के एक समूह को स्टैंड से जाने को कहा गया। अंपायरों को भी इस दौरान खिलाड़ियों से बात करते देखा गया। खिलाड़ियों की तरफ हालांकि कोई चीज नहीं फेंकी गई।

ICC से हुई शिकायत  

रहाणे और पुजारा - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने सिराज और बुमराह की तरफ से मैच रेफरी से शिकायत की थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने बताया था कि रैकविंड स्टैंड की तरफ से कुछ दर्शकों ने दोनों खिलाड़ियों को अपशब्द कहे जो नस्लीय थे। भारतीय टीम की शिकायत के बाद इस पूरे मामले को आईसीसी के पास जांच के लिए भेज दिया गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उठाएगा सख्त कदम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
उधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ इंटीग्रिटी एंड सिक्योरिटी सीन कैरोल ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड इस तरह के किसी भी तरह के दुर्व्यवहार के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, 'सीए अभी आईसीसी की जांच का इंतजार कर रही है और उसके बाद ही कोई कार्रवाई करेगी। 

इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम और प्रशंसकों से माफी भी मांगी है और यह भरोसा दिलाया है कि इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

BCCI की कड़ी प्रतिक्रिया

बीसीसीआई - फोटो : bcci twitter
उधर शनिवार को इस घटना पर बात करते हुए बीसीसीआई की तरफ से उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है और इसमें इस तरह के बर्ताव के लिए कोई जगह नहीं है। शुक्ला ने बताया था कि बोर्ड के सचिव जय शाह को मामले की जानकारी है और वे खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। 

उन्होंने कहा कि क्रिकेट के खेल में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। टीम प्रबंध इस मामले को देख रहा है। बीसीसीआई के साथ-साथ आईसीसी को भी इस मामले की जानकारी है। आईसीसी के पास इसके लिए नियम भी हैं जो किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी पर लगाम लगाने के लिए सक्षम है।
विज्ञापन

ICC ने की निंदा

आईसीसी - फोटो : social media
क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय संस्था आईसीसी ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए सिडनी में हुई नस्लभेदी घटना को कड़ी आलोचना की है। आईसीसी ने कहा है कि यह बर्दाश्त के बाहर है। हम इसकी जांच कर रहे हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इससे निपटने पर पूरी मदद करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें