फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी टेस्ट के क्वारंटीन नियमों में छूट चाहता है BCCI, पत्र लिखकर बताई अपनी डिमांड

Thu, 07 Jan 2021 05:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ब्रिस्बेन के गाबा मैदान - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज से सिडनी में शुरू हो चुका है। वहीं चौथे टेस्ट मैच को लेकर अभी भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाना है, लेकिन वहां के सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर पहली बार बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से ब्रिस्बेन में क्वारंटीन नियमों में ढिलाई की मांग की है। भारतीय बोर्ड ने साफतौर पर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड से कहा है कि दौरे से पहले हुई बात के अनुसार टीम इंडिया ने अनिवार्य क्वारंटीन अवधि पूरी की है और अब आगे वह दोबारा से ऐसा नहीं करेगी। 

दरअसल, 15 जनवरी से क्वींसलैंड राज्य के ब्रिस्बेन में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है, इससे पहले मीडिया में यह खबरें आनी शुरू हो चुकी थी कि भारतीय टीम कड़े पृथकवास के नियमों के कारण ब्रिस्बेन की बजाय सिडनी में ही चौथा मैच खेलना चाहती है। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री रोस बैट्स ने सख्त लहजे में कहा था कि अगर भारतीय टीम नियमों के साथ नहीं खेलना चाहती तो यहां न आए। माना जा रहा है कि बैट्स के बयान से बीसीसीआई नाखुश है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगला मैच क्वींसलैंड राज्य में होना है जहां की सरकार ने बाहर से आने वालों के लिए सख्त प्रोटोकॉल बनाए हैं। नियमों के तहत बाहर से आने वालों को यहां अनिवार्य रूप से पृथकवास बिताना होगा। साथ ही होटल के कमरों और अभ्यास पर भी कड़ी पाबंदियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें