फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक और खिलाड़ी मैदान से पहुंचा अस्पताल, खत्म नहीं हो रही भारत की मुश्किलें

Fri, 15 Jan 2021 12:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में शुरू हो चुका है। सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम कई बड़े बदलाव के साथ और अपने स्टार खिलाड़ियों के बगैर उतरी। चोट से जूझ रही टीम इंडिया की गेंदबाजी का भार पूरी तरह से युवा गेंदबाजों के हाथ में है, लेकिन टीम इंडिया की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ग्रोइन की चोट के बाद स्कैन के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
नवदीप सैनी - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
दर्द से परेशान सैनी अपने आठवें ओवर की आखिरी गेंद भी नहीं फेंक पाए और मैच के 36वें ओवर में बाहर चले गए, उनकी जगह पर रोहित शर्मा को एक गेंद फेंककर ओवर पूरा करना पड़ा। कुछ समय बाद सैनी फिर से थोड़ी देर के लिए मैदान पर वापस लौटे, लेकिन बिना गेंदबाजी किए दर्द से कराहते हुए मैदान छोड़कर चले गए, उनकी जगह पृथ्वी शॉ को सब्स्टीट्यूट फिल्डर के तौर पर लगाया गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
नवदीप सैनी - फोटो : crictracker
बाद में बीसीसीआई की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया कि ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे इस पेसर को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। पहले टीम की ही मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही थी।

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
भारतीय टीम चोट से बुरी तरह जूझ रही है, बीचे चार माह में उसके कम से कम 15 खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया अबतक रिकॉर्ड 20 खिलाड़ियों को आजमा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket
बता दें कि ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू हुए टेस्ट मैच में भारतीय टीम में चार बदलाव हुए हैं। चोटिल हनुमा की जगह मयंक अग्रवाल, अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर, जडेजा के स्थान पर शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टी नटराजन को मौका मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें