एशेज सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार झेल चुकी इंग्लैंड की टीम अभी तक दौरे पर पूरी तरह से फेल ही रही है। यही कारण है कि मेहमान टीम की प्लेइंग XI पर भी सवाल उठने लगे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भी रूट और उनकी टीम से नाखुश हैं।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि मेहमान के लिए एक बार फिर से पहला दिन निराशाजनक रहा। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 185 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रुट ने ही कुछ फॉर्म दिखाई और अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
विज्ञापन
एशेज सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार झेल चुकी इंग्लैंड की टीम अभी तक दौरे पर पूरी तरह से फेल ही रही है। यही कारण है कि मेहमान टीम की प्लेइंग XI पर भी सवाल उठने लगे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भी रूट और उनकी टीम से नाखुश हैं। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में टीम की इस हालत पर तंज करते हुए कहा कि सिर्फ एक ऐसी चीज है जो इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से सही कर रही है, वो यह कि सभी खिलाड़ी समय पर मैच खेलने के लिए आ जाते हैं।
वॉन ने यह भी कहा कि इंग्लैंड ने अभी तक लगभग हर चीज गलत की है। रणनीति से लेकर टीम चयन तक, वह हर जगह फेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में 2002 में एशेज सीरीज के दौरान 600 रन बनाने वाले 47 वर्षीय वॉन ने इंग्लैंड की टीम चयन पर भी अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के नहीं खेलने पर हैरानी जताई और कहा कि उन्हें इस करो या मरो के मुकाबले में खेलना चाहिए था।
विज्ञापन
इंग्लैंड के गाबा में शुरुआती टेस्ट नौ विकेट से गंवा दिया था, जिसके बाद उन्हें एडिलेड ओवल में भी 275 रन की करारी हार मिली और अब वह बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से उनका कंगारुओं की धरती पर एशेज सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर होता दिख रहा है।