फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज सीरीज में बनाया कीर्तिमान, सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दिग्गज इयान बॉथम को पछाड़ा

Sun, 16 Jan 2022 04:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में एक खास मुकाम हासिल किया। दाएं हाथ के 35 वर्षीय इंग्लिश क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में तीन सफलताएं हासिल की।
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रोड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में एक खास मुकाम हासिल किया। दाएं हाथ के 35 वर्षीय इंग्लिश क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में तीन सफलताएं हासिल की। वह डेविड वॉर्नर का विकेट लेने के साथ ही एशेज के इतिहास में इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में महान ऑलराउंडर इयान बॉथम को पीछे छोड़ दिया। 

 

विज्ञापन

ब्रॉड के नाम अब एशेज सीरीज में 131 विकेट हो चुके हैं। उन्होंने दोनों पारियों में मिलकर कुल छह विकेट अपने नाम किए। इंग्लिश गेंदबाज ने दूसरे दिन के आखिरी सत्र में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज वॉर्नर को शून्य के स्कोर पर आउट कर इस उपलब्धि को हासिल किया। ब्रॉड ने इसके बाद तीसरे दिन दो और विकेट हासिल किए और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 155 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।  

पहले टेस्ट मैच में टीम से बाहर रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने दूसरे मुकाबले में वापसी करते हुए दो विकेट झटके। इसके बाद उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए और अब आखिरी टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर छह सफलताएं हासिल की। इसके साथ ही उनके खाते में तीन मैचों से 13 विकेट दर्ज हो गए हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शुरू से हावी रही है और लगातार तीन टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ली। हालांकि चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन मेजबान टीम इंग्लैंड का एक विकेट लेने से चूक गई और मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। इसके बाद आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की और फिर से अपना दबदबा कायम रखते हुए 146 रन से बाजी अपने नाम की और सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें