फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: सिडनी में पांचवें एशेज टेस्ट के लिए सुरक्षा कड़ी, बॉन्डी बीच गोलीबारी कांड को देखते हुए लिया फैसला

Sat, 03 Jan 2026 10:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें एशेज टेस्ट के लिए सिडनी में सुरक्षा कड़ी करने का फैसला लिया गया है। बॉन्डी बीच में हुए गोलीबारी कांड के बाद प्रशासन अधिक सावधानी बरत रहा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रविवार से सिडनी में एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले सिडनी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिडनी में बॉन्डी बीच गोलीबारी कांड को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इस मैच के दौरान लंबी राइफलों से लैस पुलिस गश्त करेगी। ऑस्ट्रेलिया में किसी खेल प्रतियोगिता के दौरान अमूमन इस तरह की सुरक्षा नहीं देखी जाती है। 
विज्ञापन

स्टेडियम खचाखच भरे रहने की संभावना
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में होने वाले इस मैच में स्टेडियम खचाखच भरे रहने की संभावना है। इस दौरान वर्दीधारी और घुड़सवार पुलिस के साथ-साथ सार्वजनिक व्यवस्था और दंगा नियंत्रण दस्ते के अधिकारी भी निगरानी रखेंगे। बॉन्डी बीच में तीन सप्ताह पहले हनुक्का उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों ने 15 लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना में कई अन्य लोग घायल हो गए थे। 

न्यू साउथ वेल्स राज्य के पुलिस आयुक्त माल लैन्योन ने शनिवार को कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का उद्देश्य जनता को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना है। उन्होंने कहा, हो सकता है कि कई लोग खेल प्रतियोगिता के दौरान पुलिस को राइफल लिए देखने के आदी न हों, लेकिन हमारा उद्देश्य जनता को सुरक्षित महसूस कराना है और पुलिस बल तैनात रहेगा। अंतर सिर्फ इतना होगा कि लंबी बंदूकें दिखाई देंगी और पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी। पुलिस हमेशा की तरह असामाजिक और असुरक्षित व्यवहार करने वालों को निशाना बनाएगी।
विज्ञापन

एमसीजी में इसी तरह की थी सुरक्षा
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से खेले गए चौथे एशेज टेस्ट के लिए भी इसी तरह के सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे। वहां भी विशेष पुलिस अधिकारियों को अर्ध-स्वचालित राइफलों से लैस किया गया था और उन्होंने स्टेडियम, पास के एक पार्क और रेलवे स्टेशन के आसपास गश्त की थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें