फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG Pink Ball Test: स्टीव स्मिथ ने एडिलेड टेस्ट में रचा कीर्तिमान, बतौर कप्तान स्टीव वॉ के रिकॉर्ड को तोड़ा

Sat, 18 Dec 2021 12:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एडिलेड टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने बतौर कप्तान व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की है।. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दिन-रात के इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा डे/नाइट टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। कंगारू टीम ने पहली पारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट पर 473 रन बनाकर पारी घोषित की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशेन ने शतकीय पारी खेलते हुए 103 रन बनाए। उनके अलावा डेविड वार्नर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों की पारी खेली। वहीं, मैच में कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने भी अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस का दिल जीतने में सफल रहे। वह 93 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन स्टीव वॉ के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन


स्मिथ ने तोड़ा स्टीव वॉ का रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट में कप्तानी करते हुए 3752 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंनें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। स्टीव वॉ ने कंगारू टीम की टेस्ट में कप्तानी करते हुए 3714 रन बनाए थे। जहां तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात है तो यह रिकॉर्ड एलन बॉर्डर के नाम है। टेस्ट की कप्तानी करते हुए एलन बॉर्डर ने 6623 रन बनाए थे। उनके अलावा रिकी पोटिंग 6542, ग्रेग चैपल 4209 और माइकल क्लार्क ने 3946 रन टेस्ट में कप्तानी करते हुए बनाने में सफल रहे। 

ऐसा है स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 78 टेस्ट खेल चुके है। वह एडिलेड में अपने टेस्ट करियर का 79वां मुकाबला खेल रहे हैं। स्मिथ के टेस्ट करियर पर नजर डाली जाए तो वह 141 पारियों में 7645 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 239 रन रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें