फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG Pink Ball Test: एडिलेट टेस्ट में जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, यह रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज

Mon, 20 Dec 2021 10:05 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेस्म  एंडरसन टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज है। वह इंग्लैंड के लिए बीते 18 सालों से लगातार खेल रहे हैं। एक फॉस्ट बॉलर के तौर पर एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तहत एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक अऩूठी उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट में दुनिया का कोई भी तेज गेंदबाज यह रिकॉर्ड नहीं बना सका। एंडरसन अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले दुनिया के पहले फास्ट बॉलर बन गए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में अब तक छह हजार ओवर फेंक चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्ध एडिलेड डे/नाइट टेस्ट मैच के चौथे दिन हासिल की। 

विज्ञापन


18 साल पहले फेंका था सबसे महंगा ओवर

जेम्स एंडरसन ने साल 2003 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स पर अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया। इस दौरान जब उन्होंने अपना पहला ओवर फेंका तो उसमें 17 रन दिए थे। टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के किसी भी गेंदबाज के पहले ओवर में इतने रन नहीं बने। एक तेज गेंदबाज के तौर पर पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है। लेकिन उसके बाद से एंडरसन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह टेस्ट में आज दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। वह अब तक टेस्ट क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। 

ऐसा है जेम्स एंडरसन का टेस्ट रिकॉर्ड

जेम्स एंडरसन बीते 18 वर्षों से इंग्लैंड के लिए लगातार खेल रहे हैं। वह अब तक इंग्लिश टीम के लिए 166 टेस्ट खेल चुके हैं। इऩ 166 मैचों में उन्होंने 632 विकेट अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेल जा रहा डे/नाइट टेस्ट उनके करियर का 167वां मुकाबला है। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में एक पारी में 42 रन देकर सात विकेट आउट करना उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं। यह जेम्स एंडरसन का ऑस्ट्रेलिया का संभावित आखिरी दौरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें