टेस्ट में पहली बार हुआ ऐसा!
पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड को पहली पारी में पहला झटका जैक क्राउली के रूप में लगा था। वह खाता नहीं खोल सके थे। तब इंग्लैंड का स्कोर जीरो था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जेक वेदराल्ड भी खाता खोले बिना आउट हुए थे। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर शून्य था। इसके बाद दूसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में जैक क्राउली फिर बिना खाता खोले आउट हुए और तब इंग्लैंड का स्कोर शून्य था। टेस्ट में ऐसा पहली बार हुआ है। क्राउली किसी एक एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में खाता खोले बिना आउट होने वाले चौथे इंग्लिश बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ट्रेवर बेलिस, डेनिस एमिस और माइकल एथर्टन ऐसा कारनामा कर चुके हैं।
किसी एक एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में खाता
खोले बिना आउट होने वाले इंग्लिश बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
स्थान |
साल |
| ट्रेवर बेलिस |
मेलबर्न |
1959 |
| डेनिस एमिस |
एडिलेड |
1975 |
| माइकल एथर्टन |
मेलबर्न |
1998 |
| जैक क्राउली |
पर्थ |
2025 |
सबसे छोटी पहली पारी (कुल ओवर के मामले में)
वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 32.5 ओवर में 172 रन पर सिमट गई थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 45.2 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। दोनों पारियों को मिलाकर कुल 78.1 ओवर में दो पारियां सिमट गईं। यह एशेज टेस्ट में दोनों टीमों को मिलाकर दूसरी सबसे छोटी पहली पारी है। 1902 में मेलबर्न में खेले गए एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 32.1 ओवर और इंग्लैंड की पहली पारी 15.4 ओवर में सिमट गई थी। यानी कुल मिलाकर दोनों पारियां में 47.5 ओवर का खेल हुआ था। इस लिस्ट में यह पहले नंबर पर है।
एशेज टेस्ट में दोनों टीमों को मिलाकर सबसे छोटी पहली पारी
| ओवर (कुल) |
स्थान |
साल |
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी |
इंग्लैंड पहली पारी |
| 47.5 ओवर |
मेलबर्न |
1902 |
32.1 ओवर |
15.4 ओवर |
| 78.1 ओवर |
पर्थ |
2025 |
45.2 ओवर |
32.5 ओवर |
| 80.0 ओवर |
लीड्स |
2019 |
52.1 ओवर |
27.5 ओवर |
स्टोक्स ने 89 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
एशेज इतिहास में इंग्लैंड के कप्तानों ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कुछ यादगार गेंदबाजी प्रदर्शन किए हैं। इस सूची में ताजा और सबसे ऊपर नाम बेन स्टोक्स का है, जिन्होंने पर्थ टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पांच विकेट लिए और कंगारुओं को जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई। उनके 5/23 के आंकड़े उन्हें लगभग एक सदी पुराने रिकॉर्ड्स से आगे ले जाते हैं। ऐतिहासिक रूप से, इस सूची में गबी एलन (1936), जॉनी डगलस (1912), फ्रेडी ब्राउन (1951) और बॉब विलिस (1982) जैसे दिग्गज कप्तान भी शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया में किसी एशेज टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तानों की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
| गेंदबाज |
आंकड़े |
स्थान |
साल |
| बेन स्टोक्स |
5/23 |
पर्थ |
2025 |
| गबी एलन |
5/36 |
ब्रिस्बेन |
1936 |
| जॉनी डगलस |
5/46 |
मेलबर्न |
1912 |
| फ्रेडी ब्राउन |
5/49 |
मेलबर्न |
1951 |
| बॉब विलिस |
5/66 |
ब्रिस्बेन |
1982 |