फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: जो रूट ने हासिल किया खास मुकाम, एक वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट रन के मामले में सचिन-गावस्कर को पछाड़ा

Sat, 18 Dec 2021 11:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एडिलेड में चल रहे डे-नाइट टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड को शुरुआती झटके से उबारते हुए डाविड मलान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन
joe root
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एडिलेड में चल रहे डे-नाइट टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड को शुरुआती झटके से उबारते हुए डाविड मलान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। रूट ने अपनी पारी के दौरान एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। उन्होंने इस कड़ी में दिग्गज सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


दाएं हाथ के बल्लेबाज रूट एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट रन के मामले में सचिन-गावस्कर से आगे निकल गए। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (2002 में 1481 रन) को पीछे छोड़ा था। लेकिन शनिवार को वह गावस्कर (1979 में 1555 रन) और सचिन (2010 में 1562 रन) से आगे निकल गए। रूट अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

30 वर्षीय जो रूट के लिए यह साल बेहद शानदार रहा है। इस साल उन्होंने 65 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक दोहरे शतक के साथ सर्वाधिक रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने अगस्त-सितंबर में घरेलू टेस्ट सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस साल दो दोहरे शतक समेत कुल छह शतक लगाए। 
विज्ञापन


एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ के नाम है। उन्होंने साल 2006 में पाकिस्तान के लिए 11 टेस्ट की 19 पारियों में 99।33 की औसत से 1788 रन बनाए थे। इसमें नौ शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। यूसुफ के बाद इस सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स (1976 में 1710 रन), ग्रीम स्मिथ (1656 रन), माइकल क्लार्क (1595 रन) का नाम है। 
विज्ञापन


रूट के पास इस साल अभी इस मैच के बाद तीन पारियां खेलने का मौका है। ऐसे में उनके पास यूसुफ को पछाड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें