फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: जेम्स एंडरसन ने बल्लेबाजी में बनाया कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज

Sun, 19 Dec 2021 10:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन ने बल्लेबाजी में एक खास उपलब्धि अपने नाम की। 
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है तो वहीं इंग्लैंड की टीम फिलहाल संघर्ष कर रही है। हालांकि इस बीच इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन ने बल्लेबाजी में एक खास उपलब्धि अपने नाम की। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंडरसन अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 100 बार नॉटआउट रहने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नही कर पाया है। एंडरसन दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

एंडरसन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श के नाम है। वह टेस्ट क्रिकेट में 61 बार नाबाद रहे थे। 
विज्ञापन


बात करें मैच की तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 473/9 पर घोषित की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से  मार्नस लाबुशेन ने 103, डेविड वॉर्नर ने 95 और स्टीव स्मिथ ने 93 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड को पहली पारी में 236 रन के स्कोर पर समेट दिया। इस तरह उसे मेजबान टीम को पहली पारी में 237 रनों की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद खबर लिखे जाने तक 301 रनों की कुल बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें