फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को दोहरा झटका: आईसीसी ने धीमी ओवर रेट के चलते पांच अंक काटे, इंग्लिश खिलाड़ियों पर लगा सौ फीसदी मैच फीस का जुर्माना

Sat, 11 Dec 2021 04:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ब्रिस्बेन टेस्ट में धीमी ओवर रेट से गेंदबाजी करने पर इंग्लैंड पर जुर्माना लगाया गया है। जिसके चलते उसके पांच डब्ल्यूटीसी अंकों में कटौती की गई। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाड़ियों की 100 फीसदी मैच फीस में भी काटी गई।  
विज्ञापन
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड के लिए कुछ भी सही नहीं रहा। पहले कंगारुओं ने इंग्लिश टीम को नौ विकेट से रौंदा। उसके बाद रही सही कसर आईसीसी ने पूरी कर दी। इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने धीमी ओवर रेट से गेंदबाजी की। जिसके चलते आईसीसी ने इंग्लिश खिलाड़ियों पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड के पांच अंक भी काट लिए। अब इंग्लिश टीम नौ अंकों के साथ छठे स्थान पर है। जबकि उसका परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 15 हैं। 

विज्ञापन


ऐसा है आईसीसी का नियम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अनुच्छेद 16.11.2 के मुताबिक किसी भी टीम को निर्धारित समय से एक ओवर कम करने के लिए एक अंक की कटौती की जाती है। इस मैच में रेफरी की भूमिका निभा रहे डेविड बून ने इंग्लैंड को निर्धारित समय में 5 ओवर कम डालने का दोषी पाया। जिसके चलते इंग्लैंड की 100 फीसदी मैच फीस में कटौती की गई। आईसीसी की आचार संहिता के अनु्च्छेद 2.22 के अनुसार एक अंक की कटौती पर 20 प्रतिशत मैच फीस काटे जाने का नियम है। इसके अलावा आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के शतकवीर बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर भी 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। क्योंकि उन्होंने मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। 

ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया नौ विकेट से जीता

ब्रिस्बेन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 9 विकेट से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे। इसके जबाव में इंग्लैंड अपनी पहली इनिंग्स में 147 और दूसरी में 297 रन बना पाया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 20 रनों का टारगेट मिला जो उसने एक विकेट खोकर पूरा कर लिया। एलेक्स कैरी 9 रन बनाकर आउट हुए। अब कंगारू टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें