फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरी का करिश्मा: अपने डेब्यू टेस्ट में एलेक्स कैरी ने तोड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड, ब्रायन टैबर-क्रिस रीड को भी छोड़ा पीछे

Sat, 11 Dec 2021 11:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कंगारू विकेटकीपर एलेक्स कैरी अपने डेब्यू टेस्ट में नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे। अपने पदार्पण टेस्ट में उन्होंने ऋषभ पंत का तीन साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन
एलेक्स कैरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच कंगारू टीम के विकेटकीपर एलेक्स कैरी के लिए यादगार रहा। यह उनका डेब्यू टेस्ट मैच था। अपने पदार्पण टेस्ट में उन्होंने खास कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया। वह अपने डेब्यू मैच में आठ कैच लपने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए। इस मामले में उन्होंने भारत के ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा वह इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर क्रिस रीड और ऑस्ट्रेलिया के ब्रायन टैबर का रिकॉर्ड भी तोड़ने में सफल रहे। कैरी ने यह कीर्तिमान टेस्ट मैच के चौथे दिन बनाया। 

विज्ञापन


कैरी ने तोड़ा का तोड़ा रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने साल 2018 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया था। अपने पदार्पण मैच में उन्होंने 7 कैच लेने का करिश्मा किया थ। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया एशेज सीरीज का पहला मुकाबला कैरी का डेब्यू मैच था। अपने डेब्यू टेस्ट में कैरी ने जैसे ही कैमरून ग्रीन की गेंद पर क्रिस वोक्स का कैच लपका तो वह अपने पहले टेस्ट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर क्रिस रीड और ऑस्ट्रेलिया के ब्रायन टैबर ने भी विकेटकीपर के तौर पर डेब्यू टेस्ट में सात-सात कैच लिए थे। कैरी ने इस मुकाबले में कुल आठ कैच लपके। 

क्विंटन डिकॉक एक टेस्ट में लपक चुके हैं 9 कैच

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बतौर विकेटकीपर अपने टेस्ट मैच में नौ कैच लपके थे। लेकिन यह उनका डेब्यू मैच नहीं था। उससे पहले वह एक टेस्ट मैच बतौर बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके थे। इस तरह जहां तक डेब्यू टेस्ट में एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लपने की बात है तो यह रिकॉर्ड अब एलेक्स कैरी के नाम दर्ज हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें